राजा रघुवंशी केस में मेघालय के कोर्ट ने 3 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स की एक अदालत ने इंदौर (एमपी) के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 3 आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की न्यायिक हिरासत 14-दिन के लिए बढ़ाई है। आरोपियों को शिलॉन्ग जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत के समक्ष पेश किया गया था। तीनों शिलॉन्ग ज़िला जेल में बंद हैं।
read more at हिन्दुस्तान


