Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के कॉलेज के टॉयलेट में छात्रा का वीडियो बनाते समय पकड़ा गया 21 वर्षीय बीटेक छात्र

short by Monika sharma / on Saturday, 21 September 2024
बेंगलुरु (कर्नाटक) के पास एक कॉलेज में महिलाओं के टॉयलेट में मोबाइल फोन से वीडियो बनाते समय बीटेक के एक 21-वर्षीय छात्र को पकड़ा गया है। एक छात्रा ने क्यूबिकल के पास एक फोन देखकर शोर मचाया जिसके बाद कुछ छात्रों ने एक रेस्टरूम का दरवाज़ा तोड़कर देखा तो आरोपी अंदर था। पुलिस ने उसका फोन ज़ब्त कर लिया है।
read more at Hindustan Times