Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंगना की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का आएगा सिक्वल, नवंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग: रिपोर्ट

short by सुनील गुप्ता / on Friday, 29 August, 2025
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2013 में आई ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का सिक्वल आएगा। बकौल रिपोर्ट, फिल्म की शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू हो सकती है और इस सिक्वल को भी भारत और विदेश में फिल्माया जा सकता है। डायरेक्टर विकास बहल ने इस सिक्वल की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है।