नशे में धुत बदमाशों ने ट्रांसजेंडर समझकर बदतमीज़ी की थी: 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा
फिल्म 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा ने बताया है कि फिल्म 'सफेद' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने की तैयारी के लिए वह बनारस जाकर ट्रांसजेंडर की तरह रहने लगे थे। उन्होंने कहा, "एक बार देर रात नशे में धुत बदमाशों ने ट्रांसजेंडर समझकर मेरा रास्ता रोका और बदतमीज़ी करने लगे।" बकौल अभय, बदमाशों को असलियत बताने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
read more at ABP न्यूज़


