1 साल में ₹3.4 लाख करोड़ बढ़ा होम लोन का बकाया: RBI
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में होम लोन का बकाया 16.9% या करीब ₹3.4 लाख करोड़ बढ़ा है। इससे आवासीय ऋण का बकाया ₹23.49 लाख करोड़ हो गया है। यह आंकड़ा मई 2023 में ₹20.09 लाख करोड़ था जब बकाया 13.8% बढ़ा था। वहीं, आरबीआई के मुताबिक मई 2024 में पर्सनल लोन का बकाया 17.8% बढ़ा है।


