Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अवैध रेत खनन के मामले में सीबीआई ने 10 जगहों पर की छापेमारी, ₹20 लाख कैश ज़ब्त

short by खुशी / on Saturday, 22 June, 2024
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को राजस्थान में अवैध रेत खनन से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 10 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जयपुर, टोंक, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, करौली और सीकर में विभिन्न स्थानों पर की गई इस कार्रवाई में ₹20 लाख नकद और 1 देसी पिस्तौल ज़ब्त की है।
read more at भाषा