Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 25 पदों पर निकाली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 30 August, 2025
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बिहार सरकार, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत सहायक अधीक्षक भूतपूर्व सैनिकों के 25 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 30 सिंतबर है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।