Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर रेप-हत्या केस को लेकर चिकित्सक संघ 9 अक्टूबर को करेगा देशव्यापी भूख हड़ताल

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 8 October, 2024
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए 'फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन' ने सोमवार को देशव्यापी भूख हड़ताल का एलान किया। यह भूख हड़ताल 9 अक्टूबर को शुरू होगी। एफएआईएमए के अध्यक्ष सुवर्णकर दत्ता ने कहा, "हम पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट से संपर्क में हैं।"
read more at भाषा