जस्टिस सुरेश कैत बने MP हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश (एमपी) के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई है। राजभवन में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे। गौरतलब है, 24-मई को चीफ जस्टिस रवि मलिमथ के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था।
read more at हिन्दुस्तान


