SUV से यूपी के मथुरा में बरामद हुए करीब ₹10 करोड़ के सोने के गहने
मथुरा (यूपी) में जांच के दौरान एक एसयूवी से लगभग ₹10 करोड़ के साढ़े 12 किलोग्राम सोने के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस को कार से 12 पैकेट मिले थे जिनमें ये गहने रखे हुए थे। बकौल पुलिस, कार चालक बरामद गहनों के संबंध में कोई वैध कागज़ात नहीं दिखा सका जिसके बाद गहने कर विभाग को सौंप दिए गए।
read more at भाषा


