Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं ऐक्ट्रेस मौनी रॉय, भस्म आरती में हुईं शामिल

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 18 January, 2025
फिल्म और टीवी सीरियल 'नागिन' फेम ऐक्ट्रेस मौनी रॉय उज्जैन (मध्य प्रदेश) के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं। आरती के बाद ऐक्ट्रेस ने अपने परिवार सहित भगवान की देहरी पर माथा टेका और महाकाल का आशीर्वाद लिया। बकौल मौनी, भस्म आरती देखकर उन्हें जो अनुभव हुआ है उसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं।
read more at ANI