Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए देने पड़ सकते हैं ₹95 लाख, प्रभावित होंगे 3.6 लाख भारतीय

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
'WSJ' के मुताबिक, डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद अमेरिका में काम करने के इच्छुक विदेशी छात्रों पर $100,000 (₹95.43 लाख) की नई फीस लगाने की योजना बना रहा है। यह फीस 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' प्रोग्राम से जुड़ी हो सकती है। इस कदम से अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 3.6 लाख भारतीय प्रभावित हो सकते हैं।