अनिल अंबानी से जुड़े 2 प्लेन और 6 प्लॉट समेत ₹510 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की ₹510 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं। इनमें रिलायंस होम फाइनेंस, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मामले शामिल हैं। अटैच संपत्तियों में 2 चार्टर्ड विमान, 6 प्लॉट, महाराष्ट्र में एक ऑफिस, 2 पवन चक्कियां, बैंक बैलेंस और एफडी शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


