'द ग्रेट इंडियन...' के शूट के लिए आमिर खान के पीछे 6 माह तक भागना पड़ा: कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुलासा किया है कि आमिर खान के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का एपिसोड शूट होने में आठ महीने का वक्त लगा था। उन्होंने कहा, "हम छह महीने तक एपिसोड शूट करने के लिए उनके पीछे भागते रहे, फिर वह 2 महीने तक हमारे पीछे भागते रहे ताकि उन्हें शो का एपिसोड दिखाया जा सके।


