Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बलूच के प्रिंस, 'कलात ऑफ खान' के बेटे का हुआ अपहरण

short by शुभम श्रीवास्तव / on Wednesday, 28 October, 2026
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 'कलात ऑफ खान' सुलेमान खान दाऊद के बेटे प्रिंस मुहम्मद खान अहमदज़ई का उनके तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ अपहरण हो गया है। बकौल पुलिस, खुजदार से कलात जाते समय हाईवे पर हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और अपहरण कर लिया। खान-ए-कलात ऐतिहासिक रूप से पूर्व कलात रियासत के शासकों की उपाधि है।