Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप पाषाण युग में अटके हैं', PETA ने हुआंग से कहा- लेदर जैकेट पहनना छोड़ें

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 27 November 2026
पशु अधिकार संगठन PETA ने लेदर जैकेट पहनने को लेकर NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग की आलोचना की है। संगठन ने कहा, "आपका फैशन स्टेटमेंट पाषाण युग में अटका हुआ है। किसी मारे गए जानवर की खाल पहनने में कोई आधुनिक सोच नहीं है।" PETA ने हुआंग से लेदर जैकेट छोड़कर इनोवेटिव वीगन लेदर जैकेट पहनने की अपील की है।
read more at Firstpost