प्रदर्शनकारी एक सप्ताह में अवैध हथियार जमा करें: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन ने प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध हथियार व हिंसा के दौरान एजेंसियों से लूटी गई राइफल जमा करवाने को कहा है। हुसैन ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी अपने पास के थानों में हथियार जमा नहीं कराएंगे तो अधिकारी तलाशी अभियान चलाएंगे और कार्रवाई करेंगे।
read more at भाषा


