Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने पाक से तनातनी के बीच केंद्र के सचिवों को उच्चस्तरीय बैठक में क्या निर्देश दिए?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 May, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ जारी तनातनी के बीच गुरुवार को केंद्र सरकार के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्र के संवेदनशील दौर से गुज़रने के बीच निरंतर सतर्कता, संस्थागत तालमेल और स्पष्ट संचार का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अत्यावश्यक सिस्टम्स के लिए फुल-प्रूफ फंक्शनिंग की ज़रूरत है।
read more at PIB