Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमास प्रमुख के राइट हैंड रावी मुश्तहा को मार गिराने का इज़रायल ने किया दावा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 3 October, 2024
इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर दावा किया कि करीब 3 महीने पहले उसने गाजा में हमास के टॉप 3 नेताओं को मार गिराया था। इज़रायल के मुताबिक, हमले में गाजा में हमास सरकार का प्रमुख रावी मुश्तहा भी मारा गया था। मुश्तहा को हमास प्रमुख याह्या सिनवार का राइट हैंड माना जाता था।