तलाक की अफवाहों के बीच बराक ओबामा ने पत्नी मिशेल के जन्मदिन पर लिखा पोस्ट
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने X पर पोस्ट लिखकर अपनी पत्नी मिशेल ओबामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं...मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप मेरे साथ हैं।" हाल ही में कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक इवेंट्स में एकसाथ नज़र न आने पर दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं।
read more at Hindustan Times


