Instagram पर अब सभी यूज़र्स नहीं कर सकेंगे लाइव-स्ट्रीमिंग, जानिए किन्हें मिलेगी यह सुविधा
इंस्टाग्राम ने अपने लाइव-स्ट्रीमिंग फीचर में बदलाव किया है जिसके तहत अब सिर्फ वे यूज़र्स लाइव जा सकेंगे जिनके कम-से-कम 1000 फॉलोअर्स हैं। जिन यूज़र्स के 1000 से कम फॉलोअर्स हैं, वे अब भी वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल कर अपने दर्शकों से जुड़ सकेंगे लेकिन लाइव का विकल्प उनके लिए बंद रहेगा। कंपनी ने इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई है।
read more at ABP न्यूज़


