उनकी सरकार में शराब घोटाला हुआ, वह 'शीशमहल' में रहने लगे: केजरीवाल को लेकर राहुल गांधी
दिल्ली के पटपड़गंज में एक चुनावी सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा, "केजरीवाल जी पहले आए थे तो छोटी गाड़ी में चलते थे कहा था कि दिल्ली को बदल देंगे, साफ राजनीति लाऊंगा।" उन्होंने कहा, "सबसे बड़ा शराब घोटाला दिल्ली में हुआ। केजरीवाल जी 'शीशमहल' में रहने लगे।"
read more at भाषा


