यूपी में 15 IPS अफसरों का हुआ तबादला, 9 ज़िलों के SP बदले गए
यूपी में रविवार को कुल 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें अमेठी, जौनपुर, अंबेडकर नगर, कासगंज, बलिया, सिद्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एसपी और हाथरस के एसपी निपुन अग्रवाल को डीसीपी लखनऊ पद पर तैनाती दी गई।
read more at हिन्दुस्तान


