पत्नी से झगड़ा होने पर शख्स ने एमपी में दहेज में मिले एक-एक सामान को लगाई आग
ग्वालियर (एमपी) में बीते दिनों एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने पर दहेज में मिले एक-एक सामान को घर से बाहर निकालकर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। सामने आए एक वीडियो में शख्स जलते सामान के सामने सिगरेट पीते हुए टहलता दिखा। बकौल पुलिस, शख्स की पत्नी ने शिकायत दी है व दोनों को थाने पर बुलाकर समझाया है।
read more at इंडिया टीवी


