शाहरुख खान ने कहा- मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है
ऐक्टर शाहरुख खान ने अपने 59वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "दोस्तों, एक और अच्छी बात है...अब मैं धूम्रपान नहीं कर रहा हूं।" शाहरुख ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि धूम्रपान छोड़ने के बाद सांस लेने में कम दिक्कत महसूस होगी लेकिन अब भी परेशानियां हैं।
read more at Mid-day


