यूपी में रक्षाबंधन पर रोडवेज़ बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं रोडवेज़ बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया, "रक्षाबंधन पर 18 अगस्त की रात से 19 अगस्त की रात तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।" मुख्यमंत्री ने इसे लेकर सभी आवश्यक प्रबंध समय से करने के निर्देश दिए हैं।
read more at ABP न्यूज़


