दिल्ली के नए प्रदर्शन स्थल रामलीला मैदान की फीस है ₹1.21 लाख/दिन, इस साल सिर्फ 3 तारीखें उपलब्ध
दिल्ली के नए आधिकारिक प्रदर्शन स्थल रामलीला मैदान में एक दिन प्रदर्शन करने के लिए शुरुआत में ₹1.21 लाख देने होंगे जिसमें ₹50,000 किराया, ₹55,000 की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि और टैक्स शामिल हैं। 12-एकड़ में फैले इस मैदान में करीब 50,000 लोग आ सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल 29, 30 और 31 दिसंबर को ही बुकिंग उपलब्ध है।
read more at Hindustan Times


