Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Vi को सरकार ने दी बड़ी राहत, ₹36,950 करोड़ का है मामला

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 30 March 2025
भारी वित्तीय संकट और कर्ज़ से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि सरकार उसकी बकाया स्पेक्ट्रम नीलामी देनदारी को शेयरों में बदलने जा रही है जिसका मतलब है कि सरकार को कंपनी में ₹36,950 करोड़ के शेयर मिलेंगे और उसकी हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 48.99% हो जाएगी।