Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुकंपा नौकरी के बाद छोड़ा ससुराल, अब बहू की सैलरी का 25% सास को मिलेगा; HC का आदेश

short by / on Wednesday, 23 September, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामले में मृत विद्युत कर्मचारी की पत्नी की मासिक सैलरी से 25% राशि काटकर उसकी सास के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए है और बहू ने नियुक्ति के समय सास-ससुर की देखभाल का शपथ पत्र दिया था।
read more at Tv9hindi