निराधार व बेबुनियाद: UNHRC प्रमुख की J&K और मणिपुर पर टिप्पणी को लेकर भारत
जिनेवा में मानवाधिकार परिषद के 58वें नियमित सत्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वोल्कर की निराधार और बेबुनियाद टिप्पणियां ज़मीनी हकीकत से बिल्कुल उलट हैं। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक स्वस्थ, जीवंत और बहुलवादी समाज बना हुआ है।"
read more at X


