IPL मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को खरीदने के लिए हुई ऐतिहासिक बिडिंग वॉर का वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के लिए हुई बिडिंग वॉर का वीडियो वायरल हो गया है। उनका बेस प्राइस ₹2 करोड़ था जिनके लिए पहली बोली एलएसजी ने लगाई। फिर आरसीबी और एसआरएच ने भी बोलियां लगाईं। ₹20.75 करोड़ पर डीसी ने राइट-टू-मैच इस्तेमाल किया लेकिन एलएसजी ने बोली बढ़ाकर ₹27 करोड़ कर पंत को खरीद लिया।
read more at IPLT20


