वाराणसी में नदी में कूदकर बुज़ुर्ग ने की खुदकुशी, आखिरी मेसेज में लिखा- बैकुंठ धाम जा रहा हूं
वाराणसी (यूपी) में शनिवार को 65-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, वह कर्नाटक से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आए थे और उन्होंने परिवार को भेजे आखिरी मेसेज में लिखा, "मैं गंगा में अपना शरीर त्यागना चाहता हूं। मैं बैकुंठ धाम जा रहा हूं।" पुलिस ने शव कब्ज़े में लिया है।
read more at Public


