मौसम विभाग ने जारी की कई राज्यों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 25-26 दिसंबर के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बकौल विभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीत लहर की स्थिति रहेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, यूपी, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा।
read more at IMD


