Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन देशों के पास है कीमती रेयर अर्थ मिनरल का सबसे अधिक भंडार?

short by Vipranshu / on Saturday, 4 October, 2025
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 69 लाख टन रेयर अर्थ के भंडार के साथ सबसे अधिक रेयर अर्थ मिनरल्स वाले देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। चीन के पास सबसे अधिक रेयर अर्थ (4.4 करोड़ टन) के भंडार हैं जिसके बाद ब्राज़ील (2.1 करोड़ टन), ऑस्ट्रेलिया (57 लाख टन), रूस (38 लाख टन) आते हैं।