Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में पुजारी ने मंदिर से 3 तोला सोना चुराकर गिरवी रखा, हुआ गिरफ्तार

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 6 October 2024
मनाकौड (केरल) में मुथुमारी अम्मन मंदिर से कथित तौर पर 3 तोला सोना चोरी करने के आरोप में एक 33 वर्षीय पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुजारी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने सोना गिरवी रखकर पैसे लिए थे। बकौल पुलिस, जल्द ही सोना बरामद कर लिया जाएगा।