Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के कई इलाकों में अगले 2 दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी की सूची

short by Anuj / on Sunday, 5 April, 2026
दिल्ली में भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के चलते 6-7 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। 6 अप्रैल को सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी और फिलिंग पॉइंट व कराला गांव के आसपास के क्षेत्र जबकि 7 अप्रैल को सुल्तानपुरी, सेक्टर-3 पॉकेट-एफ 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-बी 10 रोहिणी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
read more at X