Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में बुज़ुर्ग पति-पत्नी और उनकी पड़ोसन की हुई हत्या, घरों के अंदर मिले शव

short by अपर्णा / on Monday, 30 December, 2024
शिवपुरी (एमपी) में रविवार रात एक बुज़ुर्ग दंपती और उनके पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी गई जिनके शव उनके घरों में मिले हैं। बुज़ुर्ग के गले में साड़ी का फंदा जबकि उसकी पत्नी के सिर पर चोट का निशान मिला। पड़ोसन का कथित तौर पर गला दबाया गया है। घरवालों ने लूटपाट की आशंका जताई है।