Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12,000 नौकरियां खत्म करने की घोषणा के बाद करीब 4% गिरे TCS के शेयर, आज भी आई गिरावट

short by Vipranshu / on Tuesday, 29 July, 2025
टीसीएस के शेयर मंगलवार को 0.72% की गिरावट के साथ ₹3,057/शेयर पर बंद हुए जबकि इंट्रा-डे कारोबार में यह 1.2% गिरकर ₹3,041.20 के स्तर पर पहुंच गए। यह चौथा कारोबारी दिन रहा जब कंपनी के शेयर में गिरावट आई। कंपनी ने रविवार को 12,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना की घोषणा की थी जिसके बाद शेयर करीब 4% गिरे हैं।
read more at NSE