उन्हें बैल भेजते हैं: खुद बैल की तरह हल खींचते महाराष्ट्र के बुज़ुर्ग किसान पर सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने खुद बैल की तरह हल खींचते महाराष्ट्र के बुज़ुर्ग किसान के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। सोनू ने X पर इससे संबंधित न्यूज़-24 का एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "आप नंबर भेजिए...हम बैल भेजते हैं।" किसान ने कहा था कि दो साल से वह और उनकी पत्नी हल से खेत जोतकर बुआई करते हैं।
read more at X


