Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में नौकरी का शानदार मौका, शिक्षा विभाग में 7500 पदों पर होंगी नियुक्तियां

short by अपर्णा / on Sunday, 30 March 2025
बिहार में विद्यालय सहायक और विद्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति की नियमावली शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। इसके तहत राज्य के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालयों में करीब 7500 पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी। नियमावली को लागू करने के बाद शिक्षा विभाग इस संबंध में ज़िलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।