छत्तीसगढ़ में ₹6 लाख के इनामी नक्सली दंपति समेत 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में एक इनामी नक्सली दंपति समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि 23 वर्षीय मुन्ना मोड़ियाम नामक एक नक्सली पर ₹5 लाख व उसकी पत्नी जननी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था। बकौल अधिकारी, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास के लिए ₹25,000-25,000 दिए जाएंगे।
read more at दिप्रिंट


