Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में 1 हफ्ते में 3 भारतीयों की हत्या के बाद विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 December, 2024
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा में एक हफ्ते में तीन भारतीय छात्रों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने बताया, "हम कनाडाई अधिकारियों के संपर्क में हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए अपने नागरिकों और छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने के लिए एक एडवाइज़री जारी की है।"
read more at Times Now