Paytm ने जापान की पेपे में ₹2364 करोड़ की हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक को बेची
पेटीएम की सहायक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड ने जापान की डिजिटल भुगतान कंपनी पेपे में 5.4% हिस्सेदारी की बिक्री पूरी की है। पेटीएम इकाई ने यह हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक विज़न फंड-2 को ₹2,364 करोड़ में बेची है। यह बिक्री पेटीएम के गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों को बेचने और मुख्य भुगतान समाधान व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयासों का हिस्सा है।
read more at NDTV Profit


