सिंगापुर ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक और चिराग ने दूसरे दौर के मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी सबर कार्यमन गुटामा और मोह रेज़ा को 19-21 21-16 21-19 से हराया। वहीं, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
read more at News18 हिंदी


