पटना में पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश हुए ढेर, एक दारोगा को भी लगी गोली
पटना (बिहार) में मंगलवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को मार गिराया जबकि गोली लगने से एक दारोगा भी घायल हो गया। पटना सिटी एसपी (पश्चिम) शरत आरएस के अनुसार, कुछ बदमाश एक गांव में वारदात करने पहुंचे थे और पुलिस के रोकने पर उन्होंने फायरिंग की। बकौल सिटी एसपी, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली लगी।
read more at हिन्दुस्तान


