Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंद होगी ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी, COD के लिए एक्स्ट्रा चार्ज लिया तो होगी सख्त कार्रवाई

short by खुशी / on Saturday, 4 October 2025
उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स द्वारा कैश-ऑन डिलीवरी ऑर्डर के लिए अतिरिक्त शुल्क लिए जाने पर नाराज़गी जताई है। जोशी ने कई उपभोक्ताओं की शिकायत पर इसे 'डार्क पैटर्न' बताते हुए X पर लिखा, "मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है...उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"