ठेले पर डिलीवरी, नवजात की मौत; MP में दर्द के बावजूद गर्भवती को 2 बार लौटा चुकी थीं नर्सें
रतलाम (एमपी) में एक महिला ने ठेले पर बच्चे को जन्म दिया और नवजात की मौत हो गई। उसके पति के मुताबिक, 23 मार्च को दर्द के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र में नर्सों ने दो बार उन्हें यह कहकर लौटाया कि डिलीवरी में समय है। देर रात वह फिर ठेले पर पत्नी को लेकर भागा लेकिन रास्ते में डिलीवरी हो गई।
read more at इंडिया टीवी


