चोर ने भगवान को बनाया 'क्राइम पार्टनर', कहा- भगवान की इच्छा थी जयपुर में ₹22 लाख की चोरी
जयपुर (राजस्थान) में एक घर से ₹22 लाख की चोरी होने के मामले में गिरफ्तार हुए युवक ने बताया है कि चोरी उसकी नहीं बल्कि भगवान की इच्छा थी। युवक ने खाटूश्याम मंदिर में ₹11,000 चढ़ाकर भगवान को उनका हिस्सा देने का भी दावा किया। युवक ने शराब, स्मैक, दोस्तों को खिलाने-पिलाने, कपड़े व ऐशोआराम में पैसे उड़ा दिए।
read more at News18 हिंदी


