Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय नोटों पर क्यों होते हैं RBI गवर्नर के हस्ताक्षर?

short by खुशी / on Thursday, 12 December, 2024
भारतीय नोटों पर वचन-पत्र के साथ आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। वचन-पत्र और आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर नोट की वैधता दर्शाते हैं जिसका अर्थ होता है कि नोट के वास्तविक मूल्य की पुष्टि आरबीआई गवर्नर कर रहे हैं। आरबीआई के अनुसार, सभी भारतीय नोट कुछ असेट्स (गोल्ड, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़ व फॉरन करंसी असेट्स) के आधार पर जारी होते हैं।