Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

धर्मेंद्र के अलावा फिल्म जगत की किन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 25 January, 2026
अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण जबकि सिंगर अलका याग्निक और मलयाली अभिनेता ममूटी को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। ऐक्टर सतीश शाह (मरणोपरांत), ऐक्टर अनिल रस्तोगी, ऐक्टर अरविंद वैद्य, ऐक्टर आर माधवन, बंगाली ऐक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी, तमाशा कलाकार रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्थानी फोक आर्टिस्ट तागा राम भील, संगीतकार तरूण भट्टाचार्य, संगीतकार तिरुवरुर भक्तवत्सलम समेत अन्य को पद्मश्री मिलेगा।
read more at MHA